Tuesday, March 3, 2009

वित्तीय प्रबंधन पूरी तरह विफल रहा भाजपा सरकार का

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार का वित्तीय प्रबंधन पूरी तरह विफल रहा और राज्य पर कर्जा करीब दो गुना बढ गया है।यहां नागरिक हवाई अडडे के लिए टर्मिनल का शिलान्यास करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में गहलोत ने भाजपा के इस दावे को नकार दिया कि कुशल वित्तीय प्रबंधन के कारण गत भाजपा सरकार ने विकास करवाए। गहलोत ने कहा कि जब शेखावत गई तब प्रदेश पर 23 हजार करोड का कर्जा था और जब कांग्रेस ने सरकार छोडी राज्य पर 48 हजार करोड का कर्जा था। भाजपा सरकार इसे घटाकर 47 हजार करोड कर देती तो भी प्रबंधन को कुशल माना जाता। इस मार्च के अंत तक प्रदेश पर 82 हजार करोड रूपए का कर्जा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए अधिकांश विकास कार्य केंद्र सरकार की देन है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश में सभी 25 सीटों पर कांग्रेस की पकड पहले से मजबूत हुई है। कांग्रेस गांव और गरीब को केंद्र में रखकर अपनी नीतियां बना रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा में अपने प्रदर्शन से भाजपा ने साफ कर दिया कि उनका सोच ही गलत है। उन्होंने कहा कि जैन धर्म की नीतियों के खिलाफ रहने वाले भाजपा नेताओं ने विधानसभा में अनुचित प्रदर्शन किया।अगले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की संभावना के प्रश्न को गहलोत ने टाल दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्षा स्पष्ट कर चुकी है कि मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री "प्रोजेक्ट" करके ही चुनाव लडेंगे।

No comments: