Thursday, March 5, 2009

बिहार में जद(यू)-भाजपा में भी खींचतान बढी

लालकृष्ण आडवाणी को प्रधानमंत्री बनवाने की शर्ते राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में भी लगाई जाने लगीं। बिहार में सत्तारू ढ जद-यू ने सहयोगी भाजपा पर दबाव बनाकर दो और सीटें हथिया लेने के तीर चला दिए हैं। दुहाई प्रधानमंत्री पद हथियाने की दी जा रही है। सहयोगी भाजपा ने भी दबाव डालते हुए दो और सीटों पर तालमेल का तुरूप चला दिया है।जद-यू ने भाजपा कोटे की दो सीटों पर दावा ठोंक दिया है। भाजपा की दो अल्पसंख्यक बहुल सीट किशनगंज और मधुबनी पर जद-यू की नजर है। जद- यू किशनगंज, भागलपुर, मोतिहारी और नवादा की मांग कर रही है। पिछले चुनाव में देश के बहुसंख्यक बहुल किशनगंज में राजद के तसलीमुद्दीन ने भाजपा के शाहनवाज हुसैन को डेढ लाख से अधिक मतों से पराजित किया। यहां मुस्लिम आबादी 67 प्रतिशत है। बांग्लादेश और नेपाल की सीमाओं से सटे इस क्षेत्र में हिन्दू अल्पसंख्यक हैं। यह क्षेत्र आतंककारियों और अंतरराष्ट्रीय तस्करों के लिए
"बोट्स ऑफ नेक" कहा जाता है। दूसरी मधुबनी सीट से कांग्रेस के डॉ. शकील अहमद ने भाजपा के हुकुमदेव नारायण यादव को पिछले चुनाव में 87 हजार वोटों से पराजित किया। सत्तारू ढ जद-यू चाहता है कि अल्पसंख्यक कल्याण का उसका नया चेहरा सामने रख इन दो सीटों पर जीत का रास्ता आसान कर लिया जाए। पार्टी की दावेदारी मोतिहारी और छपरा पर भी थी। हालांकि उन दो सीटों पर अधिक जोर नहीं दिया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवानंद तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पत्रकारों से कहा कि बिहार के प्रभारी अरूण जेटली की मौजूदगी में भाजपा के साथ दो दौर की बातें हो चुकी हैं। जद-यू ने 12 फरवरी को उन्हें 26 सीटों की सूची सौंप दी है। भाजपा ने सूचित कर देने की बात कही थी। जद-यू नेताओं ने कहा कि अभी तक कोई सूचना नहीं आने से लग रहा है कि भाजपा को 26 सीटों पर जद यू की दावेदारी स्वीकार है।दोनों नेताओं का तर्क है कि दिल्ली पर कब्जा करने के लिए "टू सीट आपरेशन" करना होगा। सिंह और तिवारी ने कहा कि सीट की संख्या से ज्यादा महत्वपूर्ण एनडीए की जीत है। जद-यू की दावेदारी से भाजपा में भी बेचैनी है। पार्टी अब 18 सीटों पर दावे करने जा रही है। पार्टी कोर कमेटी के सदस्य और पीएचईडी मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि भाजपा ने पिछली दफा दो सीटें छोड दी थी। पर इस बार हम 18 सीटों पर लडेंगे। रविवार को नई दिल्ली में बिहार की कोर कमेटी की बैठक होने वाली है। इसमें तालमेल और पार्टी उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम सहमति बनेगी। कमेटी में उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, प्रदेश अध्यक्ष राधामोहन सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी ह्वदयनाथ सिंह, असंतुष्टों के नेता रहे पीएचईडी मंत्री अश्विनी कुमार चौबे तथा प्रदेश राजग संयोजक और स्वास्थ्य मंत्री नंदकिशोर यादव शामिल हैं।

No comments: