Wednesday, June 24, 2009

गौर चक्रवर्ती को पुलिस हिरासत

भाकपा (माओवादी) संगठन के प्रवक्ता गौर नारायण चक्रवर्ती को बुधवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 6 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। गौर चक्रवर्ती पर अनलॉफुल एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट की धारा 20 तथा भा.द.वि. की धारा 120, 121,121 ए, 122, 123 तथा 124 के तहत मामला दर्ज किया गया है।गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने भाकपा (माओवादी) को प्रतिबंधित संगठन घोषित कर दिया है। इधर बंगाल सरकार ने भी उक्त संगठन पर पाबंदी लागू करने की घोषणा कर दी है। कोलकाता पुलिस की विशेष शाखा (एसबी) ने गत मंगलवार को चक्रवर्ती को पार्क स्ट्रीट इलाके से गिरफ्तार किया था। उस समय वे एक बांग्ला टेलीविजन चैनल को साक्षात्कार दे कर निकल रहे थे। पेशी के दौरान चक्रवर्ती के समर्थकों ने कोर्ट के गेट के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी उनकी रिहाई की मांग कर रहे थे। बाद में लोगों ने सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम : अदालत परिसर में पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था थी। पूरे अदालत परिसर में पुलिस तैनात थी। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया। सहयोगी संगठनों पर भी गिरेगी गाज : अब सहयोगी संगठनों पर भी गाज गिरने की संभावना बढ़ गई है। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि माओवादियों के सहयोगी संगठनों के बारे में पता लगाया जा रहा है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


राज्यपाल डॉ. बलराम जाखड़ फिलहाल रिटायर नहीं होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि दूसरा मौका मिलना, न मिलना अलग बात है, लेकिन रिटायर होने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि आगे मौका नहीं मिला तो फिर से खेती करेंगे। प्रदेश की कानून व्यवस्था हो या फिर सरकार का काम-काज, राज्यपाल ने बेबाक टिप्पणी की। राजधानी की मौजूदा कानून व्यवस्था को लेकर भी डॉ. जाखड़ ने कहा कि इसमें सुधार की बहुत जरूरत है।इस बाबत समय-समय पर राज्य सरकार को एलर्ट भी किया है और केन्द्र सरकार को अवगत भी कराया।डॉ. जाखड़ राजनीतिक सवालों का जवाब देने से बचते रहे, पर यह जरूर कहा कि अभी संवैधानिक जिम्मेदारी से मुक्त होते ही न सिर्फ हर सवाल का जवाब दूंगा बल्कि कांग्रेस सहित अन्य दलों का आकलन भी करूंगा। राजनीति पर फिर खुलकर बात होगी। कार्यकाल पूरा करने के सवाल पर उन्होंने अपने कार्य से संतुष्टि जताई। बोले, केन्द्र ने जो जिम्मेदारी दी, उसे पूरी ईमानदारी से निभाया है।दोपहर बाद बदला माहौलमहामहिम ने आम दिनों की तरह बुधवार को भी लोगों से भेंट की। सुबह तक तो सब कुछ ठीक-ठाक था, दोपहर में राजभवन को सूचना मिली कि प्रदेश के नए राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर होंगे। इसके बाद राजभवन का माहौल भी कुछ बदला-बदला सा हो गया।


No comments: