Thursday, June 25, 2009

माथुर की अन्त्येष्टि आज

असम के राज्यपाल एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर की शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ अन्त्येष्टि जयपुर स्थित लालकोठी श्मशान घाट पर की जायेगी।स्व. माथुर का पार्थिव शरीर उनके श्याम नगर स्थित निवास से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय प्रात: 10 बजे ले जाया जायेगा जहां उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किये जायेंगे। इसके बाद प्रात: 11.30 बजे लालकोठी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।माथुर के निधन का समाचार सुनने के तुरन्त बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर में स्व. माथुर के श्याम नगर स्थित मकान पर गये और उनके शोकाकुल सुपुत्र प्रदीप माथुर एवं बड़े दामाद आर.पी.उदावत एवं छोटे दामाद विष्णु माथुर से मिले एवं उन्हें ढांढ़स बंधाया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. सी.पी.जोशी एवं राज्य के वन मंत्री रामलाल जाट भी मौजूद थे।

No comments: