Sunday, June 14, 2009

कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिल्ली रैफर

जोधपुर। कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष सईद अंसारी को तबीयत बिगडने के बाद रविवार को विशेष विमान से उपचार के लिए दिल्ली रवाना किया गया। अंसारी को गत शुक्रवार रात बैचेनी की शिकायत के बाद महात्मा गांधी अस्पताल की ह्वद रोग इकाई में भर्ती करवाया गया था। उनके स्वास्थ्य में रविवार सुबह अचानक गिरावट आने के बाद पहले उन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल शिफ्ट किया गया।वहां कैथ लेब में उनके अस्थाई पेस मेकर लगाया गया। फिर भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल के विशेषज्ञों व एयर एम्बुलेंस को जोधपुर भेजा। यह टीम शाम करीब साढे छह बजे एयर एम्बुलेंस से अंसारी को दिल्ली ले गई। मौसम खराब होने के कारण एयर एम्बुलेंस को करीब दो घंटे हवाई अडडे पर इन्तजार करना पडा।

No comments: