Friday, June 12, 2009

वामदलों को विचारधारा बदलनी होगी-कांग्रेस

केंद्र में सरकार बनाने के बाद कांग्रेस ने वामदलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को वामदलों को नसीहत दी कि उन्हें अब अपनी विचारधारा बदल लेनी चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि वामदलों का जनाधार केरल व पश्चिम बंगाल में सिमटता जा रहा है। देश की जनता ने उन्हें पहले ही नकार दिया था। इसलिए बदलते हालातों में वाम नेताओं को पुरानी सोच को बदलना होगा। दरअसल कांग्रेस ने अपने नए सहयोगी तृणमूल का साथ देते हुए वामदलों को घेरना शुरू कर दिया है। सिंगुर में हुई हिंसा के चलते वामनेता तृणमूल को बराबर निशाने पर लिए हुए हैं। कांग्रेस ने कहा कि 77 से लेकर अब तक वामदलों ने कभी भी विकास का रास्ता नहीं अपनाया। पुरानी विचारधारा को लादे हुए विकास में बाधा डाली। कांग्रेस आगामी विस. चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में माहैाल बनाने में जुट गई है।सोनिया तय करेंगी संगठन में बदलावकांग्रेस संगठन में किए जाने वाले बदलाव पर तिवारी ने कहा कि इसका फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष का ही विशेषाधिकार है कि वह किसे मौका देती हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल में किए जाने वाले फेरबदल के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री जब फैसला करेंगे इसकी जानकारी दे दी जाएगी। संगठन के कई नेताओं के मंत्रिमंडल में शामिल होने के चलते संगठन में नई नियुक्ति होनी है जबकि सरकार में प्रधानमंत्री को दो से तीन नए मंत्री शामिल करने हैं।

No comments: