Monday, June 8, 2009

पाटिल के दोषी होने पर अलग हो जाएगी राकांपा''

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को कहा है कि पार्टी सांसद पद्मसिंह पाटिल के खिलाफ हत्या के आरोप साबित हो जाते हैं तो पार्टी खुद को उनसे ''पूरी तरह अलग'' कर लेगी। महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता पवनराजे निंबालकर की हत्या के आरोप में पाटिल को गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा नागरिक विमानन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने कहा, अगर आरोप साबित हो जाते हैं तो राकांपा खुद को पाटिल से पूरी तरह अलग कर लेगी। उन्होंने, हालांकि यह भी कहा कि इस अपराध में राकांपा सांसद के इस अपराध में शामिल होने के बारे में किसी प्रकार की टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा, इस संबंध (मामले) में पार्टी को कुछ नहीं करना है, क्योंकि यह जांच एजेंसियों और पाटिल के बीच का मामला है। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के उस्मानाबाद से सांसद पाटिल को कांग्रेस नेता पवनराजे निंबालकर की हत्या के आरोप में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया गया था।

No comments: