Thursday, June 4, 2009

फिरोजाबाद से उपचुनाव लडेंगे पासवान!

लोकसभा चुनाव में हार का स्वाद चखने वाले लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद सीट से उपचुनाव लड सकते हैं। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव हाल में फिरोजाबाद और कन्नौज लोकसभा सीटों से चुनाव जीते थे। अखिलेश यादव ने फिरोजाबाद सीट छोडने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले बनाए गए चौथा मोर्चे को सक्रिय रखने के लिए सपा पासवान को चुनाव लडवाना चाह रही है।

No comments: