Sunday, June 7, 2009

लोकसभा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

देश की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने शनिवार को विभिन्न राष्ट्रीय नेताओं के समाधि स्थल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती कुमार ने सबसे पहले राजघाट जाकर राष्ट्रपति महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके बाद श्रीमती कुमार ने समता स्थल जाकर अपने पिता जगजीवन राम, शांति वन में पंडित जवाहरलाल नेहरू, विजय घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री, शक्ति स्थल पर श्रीमती इंदिरा गांधी, वीरभूमि पर राजीव गांधी तथा किसान घाट पर चौधरी चरण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की।

No comments: