Thursday, March 5, 2009

कांग्रेस में महिलाओं की इज्जत नहीं

मंगलौर में पब पर हमले के बाद केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री रेणुका चौधरी व राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष गिरिजा व्यास द्वारा उनकी कार्यशैली पर बरसने के बाद इनके खिलाफ मोर्चा खोलने वाली पूर्व एमएलसी व आयोग की बर्खास्त सदस्य निर्मला वेंकटेश ने गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।गत 13 साल से प्रदेश कांगे्रस की प्रमुख महिला शख्सितयतों में से एक निर्मला ने यहां गुरूवार को मल्लेश्वरम स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीधर वेंकटेश की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गई। निर्मला ने पत्रिका से कहा कि कांग्रेस में इतने सालों में उनके साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया गया। , क्योंकि वह एक महिला हैं। भाजपा ऎसी पार्टी है, जहां महिलाओं को काबिलियत व सामथ्र्य के हिसाब से पूरा सम्मान मिलता है। खेमेबाजी कांग्रेस में मर्ज की तरह बैठ चुका है और इससे निष्ठावान कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है। यही वजह है कि प्रदेश में कांग्रेस का निरंतर पतन होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे लोकसभा चुनाव में प्रदेश में ही नहीं, बल्कि देशभर में भाजपा के लिए जमकर प्रचार करेंगी और पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व को बखूबी निभाने की कोशिश करेंगी। शीर्ष नेतृत्व एक महिला के हाथ के होने के बावजूद कांग्रेस में महिलाओं की इज्जत नहीं है। वहां महिलाओं को चाटुकारिता व गुटबाजी के आधार पर सम्मान व जगह दी जाती है। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस की इस गंदगी का पर्दाफाश करूंगी। -निर्मला वेंकटेश

No comments: